Paresh Rawal फिर से होंगे 'Hera Pheri 3' का हिस्सा, Akshay Kumar को बताया पुराना दोस्त

 




Paresh Rawal फिर से होंगे 'Hera Pheri 3' का हिस्सा, Akshay Kumar को बताया पुराना दोस्त

Veteran अभिनेता Paresh Rawal ने ये साफ कर दिया है कि वो एक बार फिर से 'Hera Pheri 3' में Baburao Ganpatrao Apte के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने खुद कन्फर्म किया कि वो Akshay Kumar और Suniel Shetty के साथ इस हिट कॉमेडी सीरीज का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि Paresh Rawal फिल्म से अलग हो चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद ये बात एक पॉडकास्ट में क्लियर कर दी। उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़ी सारी बातें सुलझा ली गई हैं और अब वो अपने पुराने दोस्तों Akshay aur Suniel के साथ फिर से पर्दे पर मस्ती करने के लिए तैयार हैं।

Paresh Rawal ने बातचीत में कहा कि इस फ्रेंचाइज़ी को जितना प्यार दर्शकों ने दिया है, उसके बाद सभी को मिलकर मेहनत करनी चाहिए। उनके मुताबिक, “जब लोग किसी चीज को इतना चाहते हैं, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम पूरी मेहनत करें और उन्हें कुछ अच्छा दें।”

उन्होंने ये भी कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी था कि टीम के सारे लोग एक साथ आएं और पूरे दिल से काम करें। Paresh Rawal ने साफ कहा कि अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और सब कुछ सही तरीके से सुलझ चुका है।

अब फैंस को फिर से Baburao, Raju और Shyam की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है। Priyadarshan के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से उम्मीद है कि ये फिर से हंसी का वही तड़का लेकर आएगी, जो सालों से लोगों के दिलों में बसा है।